आज है भाई बहन के पावन रिश्ते का त्यौहार Raksha Bandhan
देशभर में आज सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन का उल्लास
रक्षाबंधन के लिए सजे बाजारो मे खूब रौनक
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) Raksha Bandhan केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का भी संदेश है। द्रौपदी और श्रीकृष्ण की रक्षाबंधन कथा का उल्लेख करते हुए इसे भाई-बहन के रिश्ते की शक्ति का प्रतीक बताया, जहाँ श्रीकृष्ण ने जीवनभर द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया।
Raksha Bandhan के दिन घुमना, रेलवे रोड, स्टेट बैंक गली और टाउनहाल रोड की दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों के बीच ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. मोती, चंदन और रुद्राक्ष वाली राखियां भी काफी पसंद की जा रही है. वहीं, बच्चों के लिए कार्टून और घड़ी वाली राखियां बाजार में धूम मचा रही है।
Raksha Bandhan के साथ जो उत्साह खूब देखा जा रहा है, वह आने वाले महीनों में व्यापारियों के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार का सीजन न केवल खरीदारों बल्कि विक्रेताओं के लिए भी लाभकारी रहेगा। इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है. बाजार में नई वैरायटी की राखी भी आई है, हमारे पास कार्टून वाली राखी से लेकर कड़े वाली, स्टोन वाली सभी तरह की राखियां मौजूद हैं. जिसकी जमकर खरीदारी हो रही है. फैंसी राखियों में इस बार नए पैटर्न की भरमार है।
Read more news:https://wishavwarta.in/hindi/
























