
Rajya Sabha election में क्रॉस वोटिंग होने के बाद कांग्रेस में बडी आंतरिक कलह
क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 विधायकों के किये नाम सार्वजनिक
भूपेंद्र हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों से मांगा इस्तीफा …
चंडीगढ़, 18 मार्च, (विश्व वार्ता) Rajya Sabha election हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और वोट निरस्त होने के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ गई है। कांग्रेस हाईकमान एक-एक कर इन विधायकों से जवाबतलबी करने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है।
हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल
ऐसे में इस बात की काफी हद तक संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के साथ दगा करने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान रामकिशन गुर्जर ने स्वयं ही पार्टी छोड़ दी। रामकिशन गुर्जर नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी के पति हैं, जिनका नाम क्रॉस वोटिंग में आ रहा है।
काफी हद तक संभव है कि कांग्रेस के इन नौ दागी और बागी विधायक मानसिक रूप से उपचुनाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस द्वारा किसी भी कार्रवाई करने की स्थिति में उनके पास भाजपा में जाने का रास्ता खुला है।Rajya Sabha election
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























