
Rajveer Jawanda की सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, पढ़ें पूरी जानकारी
चंडीगढ़, 28 सितंबर, 2025 (विशववार्ता) – मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत में अब सुधार हो रहा है। पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि राजवीर की सेहत में पहले से कुछ सुधार है। उनसे मिलने के बाद, पंजाबी गायकों ने बताया कि जवंदा की हालत में सुधार हो रहा है। शनिवार को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।
कुलविंदर बिल्ला ने सोशल मीडिया के ज़रिए राजवीर जवंदा की सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने गलत बातें पोस्ट करने वालों से भी ऐसा न करने की अपील की है और फैन्स से राजवीर की सेहत के लिए दुआ करने की गुज़ारिश भी की है। कुलविंदर बिल्ला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वाहेगुरु की कृपा से, जैसा कि अभी डॉक्टर ने बताया, राजवीर की सेहत में पहले से फ़र्क़ है। कृपया गलत बातें पोस्ट करके परिवार और उनके चाहने वालों का दिल न तोड़ें। दुआ करें कि राजवीर जल्द ठीक हो जाएँ।”






















