Rahul Gandhi ने Raksha Bandhan पर बहन के साथ सेल्फी की पोस्ट
खास अंदाज में शेयर की तस्वीर, लिखा- भाई-बहन का रिश्ता मजबूत हो
दिल्ली, 28 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Rahul Gandhi Raksha Bandhan: आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी रक्षाबंधन पर बहन प्रियंका के साथ अपनी बॉन्डिंग की झलक दिखाई है. राहुल ने रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए बहन प्रियंका के साथ खास अंदाज में एक तस्वीर शेयर की. वैसे भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की भाई-बहन वाली कमाल की बॉन्डिंग खूब चर्चा में रहती है.
दरअसल राहुल गांधी ने रक्षाबंधन के मौके पर बहन प्रियंका के साथ एक सेल्फी पिक्चर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर की. इसी के साथ उन्होंने देश के लोगों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही हर भाई-बहन के बीच स्नेह और रिश्ते के मजबूत होने की बात कही. राहुल ने लिखा, ”रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो.”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























