कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दलितों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
‘खड़गे के मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दें पीएम- राहुल गांधी
चंडीगढ, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पीएम मोदी से अपील किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के मुद्दे पर एक्शन हो। उन्होंने शुद्धिकरण के संबंध में FIR की डिमांड की है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। Rahul Gandhi Raise dalits insult issue target bjp rss Mallikarjun kharge
राहुल गांधी ने कहा ‘राजस्थान में विधायक दल के नेता मंदिर गए और भाजपा के नेताओं ने वहां शुद्धिकरण किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जिन्होंने देश के संविधान और देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, उन्होंने हल्द्वानी में रामलीला ग्राउंड में भाषण दिया, वहां भी शुद्धिकरण किया गया। ऐसा करने वाले भाजपा और आरएसएस के लोग हैं। ये एक अपराध है। शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा रूप है। छुआछूत गैरकानूनी है, लेकिन भाजपा के लोग इसे खुलेआम करते हैं। जब वे शुद्धिकरण करते हैं, तो वे कह रहे हैं कि दलितों को नहीं छू सकते। यह भारतीय संविधान के तहत एक अपराध है।’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में हमारे CLP नेता एक मंदिर जाते हैं, और बीजेपी नेता ‘शुद्धिकरण’ की रस्म निभाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और संविधान को समर्पित कर दिया है, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाषण देने जाते हैं, और वहां भी शुद्धिकरण की रस्म की जाती है। ऐसा कौन करता है? ये बीजेपी और आरएसएस के लोग हैं। सिर्फ बीजेपी और आरएसएस के सदस्य ही ऐसा करते हैं, और यह एक अपराध है। भारत के संविधान के तहत यह एक अपराध है, एक आपराधिक गतिविधि है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















