India-Pakistan के तनावपूर्ण रिश्ते के बीच आज खरीदेगा 26 लड़ाकू मरीन-राफेल
भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पहलगाम आतंकी हमले के बीच भारत और फ्रांस के बीच आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता होने जा रहा है. दोनों देश 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 63,000 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते से भारतीय नौसेना की ताकत में काफी वृद्धि होगी, खासकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जहां चीन का दबाव बढ़ रहा है। भारत और फ्रांस । दिल्ली में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे।
राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का यह सौदा न केवल भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम है. इन विमानों की क्षमताएं और उन्नत तकनीक आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने में मददगार साबित होंगी। इससे पहले फ्रांसीसी रक्षा मंत्री को व्यक्तिगत रूप से इस हस्ताक्षर समारोह में भाग लेने के लिए आना था. लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा. सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस महीने की शुरूआत में इस सौदे को मंजूरी दे दी थी।























