
Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा , भारत आ रहे Vladimir Putin
पुतिन के भारत दौरे की तारीखें तय
जानें किन समझौतों का हो सकता …
चंडीगढ़ 29 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. विदेश मंत्रालय ने पुतिन के भारत दौरे की पुष्टि कर दी है। भारत दौरे के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. 2022 में यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. इससे पहले पुतिन और मोदी हाल में हुए SCO समिट में मिले थे।
MEA ने क्या बताया?
इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया था कि पुतिन भारत और रूस के बीच सालाना समिट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग के लिए भारत आएंगे। शुक्रवार 28 नवंबर को MEA ने कंफर्म किया कि प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट में शामिल होने भारत आएंगे। हर साल दोनों देश बारी-बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं. इस बार इसकी मेजबानी भारत कर रहा है। Vladimir Putin
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























