
Big Breaking news, Putin India Visit : रूसी नागरिकों को भारत में ई-टूरिस्ट वीजा फ्री
पुतिन ने भी किए कई बड़े ऐलान
चंडीगढ, 5 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भारत-रूस रिश्तों को एक नया मोड़ दे दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब रूसी नागरिकों को भारत आने के लिए 30 दिन का निशुल्क ई-टूरिस्ट वीजा दिया जाएगा। इसे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी आवाजाही बढ़ाने और रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों ने कोऑपरेशन और माइग्रेशन, अस्थायी श्रमिक गतिविधियों, हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन, फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स, पोलर शिप्स और मैरिटाइम कोऑपरेशन के साथ फर्टिलाइजर से जुड़े अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। Big Breaking news,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























