
Entertainment: Punjabi singer Sunanda Sharma ने अचानक बीच मे शो किया कैंसिल
पढ़ें क्या है मामला
गाजियाबाद, 4 अप्रैल, 2026 (विश्व वार्ता) – पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में अपना लाइव शो बीच में ही कैंसिल कर दिया और चली गईं। दरअसल, 3 अप्रैल की रात RKGIT कॉलेज में शो के दौरान एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश की, जिससे वह उनके पैरों में गिर गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, सुनंदा शर्मा जोर से चिल्लाईं और स्टेज के पीछे भागीं। माइक्रोफोन ऑन होने की वजह से उनकी चीखें साफ सुनाई दे रही थीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। युवक करीब दो मिनट तक स्टेज पर रहा।
शोर सुनकर पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को मौके से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने अब आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का स्टूडेंट है। इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि वह स्टेज पर वापस नहीं आईं। नीचे लोग उसे बार-बार कॉल करते रहे, लेकिन उसकी टीम ने शो बीच में ही कैंसिल करने का फैसला किया। अनाउंसमेंट के बाद, स्टूडेंट्स निराश होकर चले गए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























