
Entertainment News: इस Punjabi Singer ने जीता फैंस का दिल
ऑटो ड्राइवर ने भरा Rs 17,000 का फाइन
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) सॉन्ग मशीन के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों सिर्फ अपनी सिंगिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
दरअसल, अपने ‘P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026’ के दौरान, करण औजला मुंबई की सड़कों पर आम लोगों और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों से मिलते-जुलते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, जब औजला को एक ऑटो ड्राइवर के Rs 17,000 के पेंडिंग ट्रैफिक चालान के बारे में पता चला, तो उन्होंने कथित तौर पर उसकी मदद की और खुद फाइन भरा। इसी बीच, एक दूसरे ऑटो ड्राइवर ने सिंगर से अपना Rs 5000 का फाइन भरने की रिक्वेस्ट की, तो करण ने तुरंत अपना फाइन भी भर दिया। Entertainment News
वैसे तो करण औजला के शो पूरी दुनिया में हाउसफुल रहते हैं, लेकिन करण औजला के फैंस का कहना है कि असली स्टारडम वही है जो ज़मीन से जुड़ा रहे। औजला की इस दरियादिली की वजह से लोग सोशल मीडिया पर करण औजला की खूब तारीफ़ कर रहे हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं कि “औजला सिर्फ़ गानों के ही नहीं, बल्कि दिलों के भी बादशाह हैं।” Entertainment News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























