
इस मशहूर Punjabi singer के मैनेजर को मिली धमकी
मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती
लुधियाना, 26 फरवरी, 2026 (विश्व वार्ता)खबर सामने आई है कि मशहूर Punjabi singer और एक्टर परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को जान से मारने की धमकी मिली है। मैनेजर को यह कॉल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से आई और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। कॉल करने वाले ने पैसे न देने पर परमीश वर्मा और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
जिसके बाद परमीश वर्मा के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने कहा कि वह प्राइवेट बिजनेस करता है और काफी समय से सिंगर परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहा है।
हार्डी के मुताबिक, उन्हें 14 फरवरी से अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया है और दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























