
इस Punjabi Singer को लगा गहरा सदमा, पिता का हुआ देहांत
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब: मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह जालंधर के देओल नगर में अपने बेटे के साथ रहते थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और जालंधर के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वह मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के म्यूज़िक गुरु थे। shah koti passes away
पंजाबी म्यूज़िक और फ़िल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फ़ैन्स ने पूरन शाह कोटी के निधन पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया के ज़रिए मास्टर सलीम और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं ज़ाहिर की जा रही हैं। परिवार इस समय गहरे सदमे में है। मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी कई मशहूर सिंगर्स के गुरु थे। shah koti passes away
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























