
इस Punjabi Singer को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल
मोहाली, 17 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) Punjabi singer Gippy Grewal को जान से मारने की धमकी का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में गोली मारने की धमकी है। धमकी देने वाले ने अपना नाम गोल्डी बराड़ बताया है। धमकी देने वाले ने कहा, “मेरे मैसेज को इग्नोर मत करना, नहीं तो बहुत बुरा होगा। तुम मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जब गोलियां चलेंगी, तो तुम उसे इग्नोर नहीं कर पाओगे। कहीं ऐसा न हो कि हमें तुम्हारी फिल्म मोहाली में बनानी पड़े।”
गिप्पी ग्रेवाल की टीम ने कथित तौर पर इसकी पुष्टि की है और कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें धमकी मिली है, उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल 25 नवंबर को गिप्पी ग्रेवाल को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में स्थित उनके घर पर भी गोली मारी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। DSP सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। Punjabi singer Gippy Grewal
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























