Punjab Women’s Commission ने लुधियाना कमिश्नर को किया तलब
जानिये क्या है पूरा मामला
लुधियाना, 5 जून (विश्व वार्ता): लुधियाना में 9 लड़कियों के गायब होने के मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने लुधियाना पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने, जल्द से जल्द तथ्य सामने लाने और की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। Punjab Women’s Commission
महिला आयोग ने कहा है कि लड़कियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला आयोग ने लुधियाना कमिश्नर को 8 जून तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
आयोग की चेयरपर्सन राजलली गिल ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि यह मामला बहुत गंभीर है और इसे पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























