Weather Update : पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़ में भी छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ, 11 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Update : पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के अलग-अलग इलाकों के लिए आज (मंगलवार) ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैक्सिमम टेम्परेचर में 1.3 डिग्री की कमी आई है। सबसे ज़्यादा टेम्परेचर 35.8 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ का टेम्परेचर नॉर्मल से दो डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। weather update punja chandigarh
पंजाब के सभी जिलों में आज बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पंजाब में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। 11 और 13 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश की संभावना है, जबकि 12, 14, 15 और 16 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























