Punjab Weather : आने वाले दिनो मे पंजाब मे मौसम ले रहा है करवट
आज और कल पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
चंडीगढ, 5 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी की है। विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पंजाब में मॉनसून का असर लगातार देखा जा रहा है।
आज 4 तारीख से 6 अगस्त तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 7 से 9 अगस्त तक बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान और गिर सकता है। Punjab Weather update
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























