
Weather Update News: Punjab के 8 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी
तापमान में लगातार बढ़ोतरी और प्रभावित जिले
चंडीगढ, 9 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के 8 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इस दौरान मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जो 11 जून तक जारी रहने की उम्मीद है. इसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घरों से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है. केवल तभी बाहर जाने के लिए कहा है, जब जरूरी हो। heatwave yellow alert imd weather update
राज्य में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है. बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान सीमा से लगे जिलों—फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Punjab Weather Update:
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है. 11 से 13 जून के बीच कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश भी संभव है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















