
Punjab Weather Update : जानिये आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा का पंजाब का मौसम
पंजाब में बढ़ेगी गर्मी, इन ज़िलों में कल से लू का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
चंडीगढ़, 20 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Punjab Weather Update पंजाब में गर्मी ने अब तेज़ रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 21 से 23 अप्रैल के बीच लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन ही नहीं, बल्कि रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 20 अप्रैल को भले ही कोई आधिकारिक अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, फिर भी यह सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के लिए काफी अधिक माना जा रहा है।
तेज़ गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रमुख अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट स्थापित कर दी हैं। लोगों से अपील की गई है कि यदि तेज़ बुखार, चक्कर आना, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचने की हिदायत दी गई है। वरिष्ठ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित की गई है ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके। Punjab Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























