
Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने दी दस्तक
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंडक
चंडीगढ, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता) Punjab Weather Update:हाल मे हुई तेज बारिश से पंजाब के मौसम ने बडी करवट ली है जिस कारण से तापमान मे बडी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ी राज्यों में हालिया बारिश और बर्फबारी का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। Punjab Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में कल का दिन मौजूदा मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएँ चलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे खासकर रात के समय तापमान में और गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम की सर्दी लोगों को और महसूस होगी। दिवाली के बाद दिन के तापमान में भी ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम शांत रहने की उम्मीद है और कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है। Punjab Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















