
Punjab Weather: पंजाबियों को आज गर्मी से मिलेगी निजात
बारिश का हुआ अलर्ट जारी
चंडीगढ, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब में सात जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को गुरदासपुर सबसे गर्म जिला रहा .भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। Punjab Weather Rain alert
भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर लोगों को उमस और गर्मी से राहत देगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























