Punjab मे मौसम ने ली बडी करवट, इन सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी
जालंधर में सुबह से तेज बारिश
चंडीगढ, 6 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) जालंधर में सुबह तेज बारिश हो रही है। पंजाब के सात जिलों में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। punjab weather rain alert
वहीं पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर (मोहाली) समेत कई उत्तर-पूर्वी व अन्य जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) का असर देखा जा रहा है। [ सुरक्षा निर्देश: खराब मौसम के दौरान लोगों को पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























