Punjab Weather: आज पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 18 अगस्त(विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ और मोहाली में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, 18 और 19 अगस्त को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। Punjab Weather
पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। हालांकि, फिरोजपुर 35.6 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 19 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 20 से 23 अगस्त के बीच मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। Punjab Weather:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























