Punjab Weather: आज राज्य में भारी बारिश की संभावना
– चंडीगढ़ और मोहाली में सुबह से बारिश
चंडीगढ, 14 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम विभाग के अनुसार, आज से 19 अगस्त तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज सुबह से चंडीगढ़, मोहाली और पठानकोट में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आस-पास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 घंटे सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गुरदासपुर, पठानकोट, बटाला, अजनाला और डेरा बाबा नानक समेत कई इलाकों में सुबह 11:15 बजे तक बिजली कड़कने और 30 से 40 kmph की तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है। पटियाला, राजपुरा और लुधियाना समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। Punjab weather heavy rain Alert,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























