Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
चलेंगी 50 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं
चंडीगढ़, 4 जुलाई (वर्ल्ड न्यूज़): पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून अभी भी एक्टिव है। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ के साथ-साथ गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, मोहाली, पटियाला और अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे टेम्परेचर में कमी आई है और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। Punjab Weather
पंजाब के ज्यादातर जिलों के लिए आज चेतावनी जारी की गई है, जिसमें 40 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं, गरज और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























