Punjab Weather: राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
– पढ़ें आने वाले दिनों में राज्य में कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ, 3 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है और बारिश के बाद पंजाब में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश जारी रहेगी। Punjab Weather
3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 5 जुलाई से 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों के लिए भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज़ गरज के साथ बारिश की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























