
Punjab Weather: आने वाले दिनों में पंजाब में फिर बारिश की संभावना
दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) Punjab Weather पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम फिर बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब पहाड़ों से फिर ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। राज्य में 17 फरवरी को भी बारिश की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है।
Punjab Weather:
मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है, जबकि 16 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 17 फरवरी तक बारिश की एक्टिविटी शुरू हो सकती है। हालांकि, यह बारिश पूरे राज्य में नहीं, बल्कि कुछ ही जगहों पर होने की संभावना है। 17 फरवरी के बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























