Punjab university चुनाव के लिए आज से नामांकन हुआ शुरू
इस ताारिख को होंगे स्टूडेंट इलेक्शन,आचार संहिता लागू
16 हजार छात्र डालेंगे वोट
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) Punjab university प्रशासन ने छात्र परिषद चुनाव 2025-26 की आधिकारिक घोषणा के बाद आज नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही उम्मीदवारों और संगठनों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। चुनाव 3 सितम्बर को आयोजित होंगे, जिनमें लगभग 16,000 छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बार शहर के 11 कॉलेज भी मतदान प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।
आज 27 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक प्रेसिडेंट और अन्य पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे. आज सुबह 10:35 पर जांच प्रक्रिया शुरू होगी और दोपहर 12 बजे विभागीय स्तर पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. आपत्तियां दर्ज करने का समय 27 अगस्त को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक तय किया गया है. दोपहर 2:30 बजे तक डीएसडब्ल्यू की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी।
28 अगस्त तक नाम वापसी
28 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नाम वापसी प्रक्रिया शुरू होगी. सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. उसी दिन दोपहर 2:30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
मतदान और परिणाम एक ही दिन
3 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होगा. विभागीय स्तर पर मतदान समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों की मतपेटियां संबंधित ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर से लेकर जिम्नेजियम हॉल में लाई जाएंगी. दोपहर 12:00 बजे से संबंधित विभागों में परिणाम प्रदर्शित होंगे. पदाधिकारियों के नतीजे भी 3 सितम्बर को जिम्नेजियम हॉल में घोषित कर दिए जाएंगे।
8 सितम्बर को विभागीय प्रतिनिधियों (डी.आर.) का परिणाम संबंधित चेयरमैन और निदेशक डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेजेंगे. 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया का समापन होगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार छात्र संगठनों को किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, छात्रों को मतदान केंद्र पर केवल अपने पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























