Punjab University छात्र संघ चुनाव कल
इन संगठनों के बीच है कड़ी टक्कर
कुल इतने हजार छात्र करेगें मतदान, कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 17 हजार छात्रों के हाथों में है कि कौन बनेगा प्रेज़ीडेंट। कल 3 सितंबर को वोटिंग होगी, जिसे लेकर पीयू को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और आउटसाइडर्स पर पुलिस की नज़र है।
Punjab University chandigarh student union elections
इस बार का छात्र संघ चुनाव मुख्य रूप से सात बड़े छात्र संगठनों के बीच होने की उम्मीद है। इनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई), इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो), पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) और एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) शामिल हैं।
दूसरी तरफ, चुनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पिछले दो महीनों में कैंपस से हथियार, डंडे और हॉकी स्टिक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सुरक्षा इंचार्ज ने बताया कि यूनिवर्सिटी के हर गेट पर आने वाली गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है और बाहरी लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए विभागों में छापेमारी भी की जा रही है।
Punjab University chandigarh student union elections
























