
Punjab: हाईकोर्ट ने Punjab University को जारी किया नोटिस
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर दायर एक याचिका पर नोटिस जारी कर विश्वविद्यालय से जवाब मांगा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 नवंबर तय की है और कहा है कि किसी भी पक्ष द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। Punjab notice to punjab university
बता दें कि यह याचिका गुरु नानक कॉलेज की प्रबंध समिति ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों को अपने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे इस आदेश का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही, यह भी कहा गया कि जिन कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं, उन्हें परीक्षा आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। याचिका में कहा गया है कि अगर सभी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएँ, तो परीक्षा प्रक्रिया और पारदर्शी होगी और नकल जैसी अनियमितताओं को रोका जा सकेगा। punjab notice to punjab university
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























