पंजाब में फिर आई सरकारी छुट्टी की बहार
बंद रहेगें स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब में आने वाले मंगलवार यानि की 29 अप्रैल को फिर सरकारी अवकाश की घोषणा हुई है। पंजाब सरकार ने यह निर्णय 29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती को लेकर लिया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रहेंगी।
























