
Punjab News” इस जिले मे आज सभी स्कूल बंद
DC ने जारी किये आदेश
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) : पंजाब के पठानकोट जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है पठानकोट में लगातार हो रही बरसात को ध्यान में रखते हुए जिला पठानकोट के सभी सरकारी/ग़ैर-सरकारी स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षिक संस्थानों में दिनांक 25.08.2025 को अवकाश की घोषणा कर दी गई है।
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से एक लैटर जारी कर बताया गया है कि पठानकोट में हो रही बरसात के चलते सभी सरकारी/ग़ैर-सरकारी स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षिक संस्थानों में 25 अगस्त सोमवार को छुट्टी की घोषणा की गई है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















