
Punjab Police ने किया दिवाली से पहले एक और बड़ा एनकाउंटर
इस गैंग के गुर्गे को किया ढेर
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस दिवाली से पहले प्रदेश मे कानून व्यवस्था को सुद्धढ करने के लिए लगातार प्रयासरत है इसी बीच अमृतसर पुलिस ने लखवीर सिंह लांडा गैंग के गुर्गे को ढेर करने मे सफलता प्राप्त की है।
गुर्गे ने झाडिय़ों के पीछे अपने हथियारों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की। पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और परिणामस्वरूप एक गैंगस्टर गुरशरण को गोली लगी और उसे मार गिराया गया। दूसरा गैंगस्टर पुलिस पार्टी पर गोलीबारी करते हुए नदी में कूदकर मंड क्षेत्र में भागने में सफल रहा।
इनके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद की हैं। लांडा हरिके को विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों, हत्या और जबरन वसूली के मामलों में शामिल एक आतंकवादी घोषित किया गया है। सत्ता नौशहरा कई जबरन वसूली और हत्या के मामलों में लांडा से जुड़ा हुआ है। गुरदेव जैसल सरहाली पुलिस स्टेशन ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी रहा है।
बता दें, लखवीर सिंह लांडा हरिके, सतप्रीत सिंह सत्ता नौशहरा, गुरदेव जस्सल समूह ने 23/10/24 को थाना ब्यास के सठियाला के सरपंच गुरदेव सिंह गोखा की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना ब्यास में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मनाली से गोखा की हत्या में शामिल गुरशरण सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी हरिके, परवीन सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी हरिके, पारस पुत्र बंटी निवासी नूरदी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।






















