
Punjab Police में अब SI की सीधी भर्ती नहीं, ASI के पद पर होगी भर्ती
पहले क्या था नियम ?
चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)Punjab Police में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। सरकार ने अब SI की सीधी भर्ती की जगह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की सीधी भर्ती करने का फैसला किया है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस रूल्स, 1934 में बदलाव किया है। इसके बाद ‘पंजाब पुलिस (दूसरा संशोधन) रूल्स, 2026’ को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह नियम भविष्य में होने वाली पुलिस भर्तियों पर लागू होगा।
पहले क्या था नियम ?
पहले पंजाब पुलिस में SI के 50 प्रतिशत तक पद सीधी भर्ती से भरे जा सकते थे। नए नियमों के बाद सीधी भर्ती का स्ट्रक्चर बदल दिया गया है और ASI के पद पर सीधी भर्ती की जाएगी।
इस फैसले का असर उन कैंडिडेट्स पर पड़ सकता है जो पंजाब पुलिस में SI की सीधी भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हें नए रिक्रूटमेंट नियमों के अनुसार ASI पद के लिए एलिजिबिलिटी और रिक्रूटमेंट प्रोसेस देखना होगा। बताया गया है कि चंडीगढ़ पुलिस में भी डायरेक्ट ASI रिक्रूटमेंट का प्रोविज़न है, जबकि यह प्रोविज़न दूसरे पड़ोसी राज्यों/इलाकों में उसी तरह लागू नहीं है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























