
Punjab Police की पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
DGP Punjab ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 09 अक्तूबर (विश्ववार्ता) counter Intelligence Team: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि जालंधर में एक बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जिसे BKI के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय संचालित कर रहे थे। इस बात की जानकारी पंजाब डीजीपी ने टवीट के माध्यम से दी Counter Intelligence Team
पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को जालंधर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/RDX और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद विस्फोटक का इस्तेमाल किसी बड़े लक्षित आतंकी हमले में किया जाना था। Counter Intelligence Team
पंजाब पुलिस ने कहा कि वह ISI प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंकी और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ महीनों में भी पुलिस ने ऐसे कई आतंकी मॉड्यूलों का भंडाफोड़ किया है जो सीमा पार से संचालित किए जा रहे थे।
þ अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















