
Punjab Police के हाथ लगी बड़ी सफलता
आतंकी साजिश को किया नाकाम, DGP Punjab ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 19 अगस्त: (विश्ववार्ता) : punjab police की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकवाद फैलाने की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। बता दें कि टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने राजस्थान से आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर उनके अन्य साथियों तक पुलिस पहुँच पाई। आरोपी विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मलेशिया भागने की कोशिश कर रहा था। जबकि जैक्सन को नकोदर से पकड़ा गया। इन्हीं गिरफ्तारियों की कड़ी से हथगोले बरामद हुए और एक संभावित बड़ी आतंकी वारदात को समय रहते रोक लिया गया।
DGP Punjab गौरव यादव ने बताया कि पूरा आतंकी मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई सरगना जीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर सक्रिय था। जांच में पता चला कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में आरोपी विश्वजीत और जैक्सन ने अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हथगोले हासिल किए थे।
DGP ने खुलासा किया कि इन हथगोले में से एक का इस्तेमाल करीब 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर धमाका करने में किया गया था। इससे साफ है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















