
Big News: Punjab के कई बड़े नेता BJP में हुए शामिल
चंडीगढ, 16 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां आज BJP में शामिल हो गई हैं (बड़ी खबर)। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह, चरणजीत बराड़, जगमीत बराड़ और उनके भाई रिपजीत बराड़ शामिल हैं। पंजाब के इन बड़े नेताओं को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, रवनीत बिट्टू और दूसरे सीनियर नेताओं ने पार्टी में शामिल कराया।
Big News
इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि आज BJP पंजाब परिवार में बढ़ोतरी हुई है। लोग BJP की तरफ देख रहे हैं। जो हस्तियां शामिल हुई हैं, वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन चारों ने लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। Punjab join BJP
यह भी गौरतलब है कि साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले ही राज्य में दल-बदल का दौर शुरू हो गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























