
दिल्ली-NCR में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
Punjab and Haryana सहित ट्राईसिटी मे झमाझम बारिश का दौर जारी
रहें सावधान, अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता)Punjab,हरियाणा or tricity में कल शाम से बारिश का सिलसिला जारी है. आगामी 15 अगस्त तक हरियाणा में जमकर बारिश होगी. मानसून की चाल तेज हो गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है । देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 से 15 अगस्त तक फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर, Punjab और हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस बीच तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जो अभी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच था, वो धीरे-धीरे गिरकर 31 डिग्री तक आ जाएगा. 16 अगस्त से मौसम फिर से साफ हो जाएगा, लेकिन बादल अभी भी आसमान पर छाए रहेंगे ।
हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी 25 प्रतिशत एरिया में बरसात के आसार हैं. सिरसा और फतेहाबाद में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है ।