
Punjab में भारी बारिश से आए बाढ़ के बाद जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का किया ऐलान
शिक्षा मंत्री ने X हैंडल पर किया ऐलान
चंडीगढ, 31 अगस्त विश्ववार्ता) पंजाब में भारी बारिश से आए बाढ़ के संकट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थिति यह है कि, पूरे राज्य में स्कूलों को बंद करना पड़ रहा है। दरअसल पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी है कि, अब पंजाब के सभी स्कूल 3 सितंबर 2025 तक बंद रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि, भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भगवंत मान सरकार ने यह फैसला लिया है। punjab holidays
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाए जाने का ऐलान किया। शिक्षा मंत्री ने लिखा, ”पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 3 सितंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया जा रहा है। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।’ holidays extended all schools punjab





















