Punjab पंजाब में भीषण गर्मी के चलते बदला सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय
गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए फैसला
पढ़ें नई Timing
चंडीगढ़, 22 मई, 2026 (विश्ववार्ता): पंजाब में भयानक गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस बीच, पंजाब के सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि “गर्मी को ध्यान में रखते हुए, सोमवार, 25 मई से सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों, सभी क्लास का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा”
punjab school and government office timings changed
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और कार्यालयों के समय को बदला गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























