
Punjab News: बाढ़ राहत कार्यों को लेकर Chief Minister Bhagwant Mann आज बुलाई हाइलेवल मीटिंग
मुख्यमंत्री आवास पर होगी मीटिंग
सभी विभागों के सेक्रेटरी मीटिंग में रहेंगे मौजूद
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab Chief Minister Bhagwant Mann ने बाढ़ राहत कार्यों को लेकर सीएम भगवंत मान ने आज हाइलेवल मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बताया जा रहा है कि बैठक मे सभी विभागों के सेक्रेटरी मीटिंग में रहेंगे मौजूद।
Punjab News: Chief Minister Bhagwant Mann in action immediately after being discharged from the hospital
वही बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी जुड़ेंगे। सभी अधिकारी देंगे राहत कार्यों की जानकारी। पानी उतरने के बाद सफ़ाई और अन्य राहत कार्यों की योजना का करेंगे निरीक्षण
5 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे CM
4 सितंबर को अचानक भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद सीएम आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन कोई सुधार न होने और पल्स रेट काफी नीचे गिरने के बाद 5 सितंबर रात 8 बजे के करीब उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद फोर्टिस की तरफ से सीएम का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाता रहा। जिसमें सीएम के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही गई। इस दौरान हरियाणा सीएम, पंजाब गवर्नर, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों-विधायकों व मुख्य सचिव और डीजीपी ने अस्पताल जाकर सीएम मान का हाल भी जाना था।
अब ठीक होने पर फिर एक्शन मोड में दिखेंगे
फिलहाल अब ठीक होने के बाद सीएम भगवंत मान एक बार फिर एक्शन मोड में दिखेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने अभी भी सीएम मान को एहतियात बरतने को कहा है और आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में ये भले ही हो सकता है कि सीएम भगवंत मान पंजाब में अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा न कर पाएं लेकिन वह लगातार मीटिंग कर अधिकारियों और मंत्रियों से अपडेट लेते रहेंगे। बता दें कि, तबीयत खराब होने से पहले सीएम मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। वह बाढ़ पीड़ितों से मिल उनका हालचाल जान रहे थे और उन्हें हौंसला बंधा रहे थे।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























