
Big Breaking news, Punjab high Alert: इस एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट हुआ जारी, रनवे पर दिखा ड्रोन
चंडीगढ, 7 फरवरी,(विश्ववार्ता) Punjab high Alertअमृतसर (पंजाब) में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वजह यह है कि यहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 फरवरी की रात 8:40 बजे एक ड्रोन देखा गया। इसके बाद एयरपोर्ट को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया और पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इतना ही नहीं, मलेशिया एयरलाइंस की शारजाह-अमृतसर फ्लाइट को भी लैंड नहीं करने दिया गया और उसे चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने जिले में ड्रोन समेत सभी उड़ने वाली चीजों पर तुरंत बैन लगा दिया है।
Punjab high Alert
उसी रात, पाकिस्तान से उड़कर आया एक गुब्बारा अमृतसर में एक छत पर उतरा, जिस पर उर्दू में लिखा एक बैनर बंधा हुआ था। जांच चल रही है। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। सीनियर अधिकारी भी जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। चंडीगढ़ में पुलिस हेडक्वार्टर को भी जानकारी दे दी गई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और कोई जानकारी शेयर नहीं कर रहे हैं। Big Breaking news,
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट डायरेक्टर और CISF सिक्योरिटी टीम को कल रात जानकारी मिली कि एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन देखा गया है। क्योंकि अमृतसर (पंजाब) पाकिस्तान बॉर्डर से लगा है, इसलिए इससे हलचल मच गई। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि ड्रोन पाकिस्तान से आया था या किसी ने इसे लोकल लेवल पर किसी इवेंट के लिए उड़ाया था। जिसकी जांच की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























