Punjab में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, भारी बारिश का अलर्ट जारी
– रात से कई जिलों में छाए हुए हैं बादल
चंडीगढ, 4 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। चंडीगढ़ और मोहाली में सुबह से बारिश हो रही है, जबकि जालंधर, लुधियाना समेत कई जिलों में रात से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के नौ जिलों के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मंगलवार (4 अगस्त) को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Punjab weather heavy rain Alert issued state
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सिस्टम और उत्तर भारत से गुजर रही ट्रफ लाइन के असर से पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक बारिश की उम्मीद है। 4 से 6 अगस्त के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि 4 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 7 से 9 अगस्त के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में और बारिश की भी उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























