
Punjab and Haryana High Court को जल्द ही मिलेंगे 7 नए जज
– सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों को दी मंज़ूरी
चंडीगढ़, 5 मई, (विश्ववार्ता) Punjab and Haryana High Court में जजों की संख्या बढ़ने वाली है। आपको बता दें कि जजों की संख्या को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में हुई मीटिंग में 7 वकीलों को हाई कोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, जिन वकीलों को जज बनाने की मंज़ूरी मिली है, उनमें मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा और रविंदर मलिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नाम लंबे समय से ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट प्रोसेस में विचाराधीन थे।
कॉलेजियम से मंज़ूरी मिलने के बाद अब इनकी अपॉइंटमेंट फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की औपचारिक सहमति और राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद इनकी अपॉइंटमेंट ऑफिशियली लागू हो जाएंगी। Punjab and Haryana High Court will soon get 7 new judges
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























