
Punjab राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया CM mann का स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंचे अस्पताल
साथ ही पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और अन्य पहुंचे
CM को बताया- PM ने आपके स्वास्थ्य की जानकारी मांगी
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत अब धीरे-धीरे सुधर रही है और उनकी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है। punjab governor met cm bhagwant mann in mohali fortis hospital
पंजाब के सीएम भगवंत मान तबीयत खराब होने के चलते पिछले लगभग 6 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। यहां लगातार उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार भी है। इस बीच पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सीएम मान का हाल जाना है। वह बुधवार सुबह सीएम भगवंत मान से मुलाकात करने के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे।
गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम भगवंत मान से मिलने के दौरान उन्होंने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री ने बीते कल अपने पंजाब दौरे के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी थी।
गवर्नर कटारिया ने कहा कि, सीएम मान की सेहत को लेकर पीएम ने चिंता जताई थी और उन्होंने सीएम से मिलने को भी कहा था। फिलहाल सीएम भगवंत मान की स्वास्थ्य स्थिति अब पहले से बेहतर है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















