Punjab Government द्वारा पंजाब के कॉलेजों को Jagat Guru Nanak Dev Punjab State Open University के अधीन सेंटर बनने हेतु पत्र जारी
-यूनिवर्सिटी द्वारा सेंटर बनाने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू
पटियाला, चंडीगढ़, 20 मई, (विश्ववार्ता)Jagat Guru Nanak Dev Punjab State Open University , पटियाला के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के कॉलेजों को जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के अधीन सेंटर बनने हेतु पत्र जारी किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में यूनिवर्सिटी द्वारा सेंटर बनाने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि पटियाला स्थित यह यूनिवर्सिटी पंजाब की पहली सरकारी ओपन यूनिवर्सिटी है, जो पूरे पंजाब में शिक्षा उपलब्ध करवा रही है।
Jagat Guru Nanak Dev Punjab State Open University
प्रवक्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेज एजुकेशन शाखा द्वारा पंजाब के सभी सरकारी/एडिड और निजी कॉलेजों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कॉलेज अपने संस्थान में नियमित शिक्षा के साथ-साथ ओपन एंड डिस्टेंस मोड के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाना चाहते हैं, वे जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़कर यूनिवर्सिटी के लर्नर सपोर्ट सेंटर बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और कॉलेजों को निर्देश जारी करने हेतु पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के रजिस्ट्रारों को भी दिशा-निर्देशों की प्रतियां भेज दी गई हैं, ताकि नियमित पढ़ाई के साथ-साथ दूरवर्ती शिक्षा का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद युवा तक पहुंचाया जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























