
Punjab government : किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार
किसानों के लिए किया गया बड़ा ऐलान
चंडीगढ़, 25 सितंबर (विशवार्ता): Punjab government : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए मुफ़्त गेहूं के बीज उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज मुफ़्त दिए जाएँगे। Punjab government stands shoulder to shoulder with farmers; Big announcement made for farmers
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि “पंजाब इस समय प्राकृतिक आपदाओं के कारण संकट से गुज़र रहा है। बाढ़ के कारण 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है और किसान बीज खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। Big announcement इसलिए सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए मुफ़्त गेहूं के बीज उपलब्ध कराने का फैसला किया है, इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज मुफ़्त दिए जाएँगे। हम राज्य के किसानों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके खेतों में नई जान फूंकने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।” Big announcement made for farmers























