Punjab के किसानों का फिर दिल्ली की ओर मार्च,Haryana Police ने Shambhu-Khanuri border फिर किए सील
शंभू, चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) US के साथ संभावित ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर दिया है। किसान संगठनों का कहना है कि इस एग्रीमेंट से भारतीय खेती और किसानों के हितों पर असर पड़ सकता है। जिसके बाद किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शंभू और खनौरी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, जबकि कई जगहों पर बैरिकेडिंग करके ट्रैफिक पर नजर रखी जा रही है। Punjab farmers again march
किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और JCB मशीनें तैनात की गई हैं। किसान नेता सरवन पंधेर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसान शांति से राजधानी जाना चाहते हैं। हरियाणा और केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रही है। किसान प्रशासन से बात करने को तैयार हैं, लेकिन वे किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं।
साथ ही, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस ने कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है और आने-जाने वालों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम कर लिए गए हैं, जबकि किसान संगठनों ने अपना आंदोलन शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in























