
Punjab CM Bhagwant Mann ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए किया राहत पैकेज का बड़ा ऐलान
किसान-मृतकों के परिजनों को मुआवजा
45 दिनों के भीतर पूरा कर किसानों को मुआवज़े के चेक सौंपने के दिए आदेश
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचाया है. हर तरफ पानी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्र की तरफ से पंजाब को 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया है। इसके बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज का बड़ा ऐलान किया है।
punjab government made a big announcement for flood victims
आज चंडीगढ़ आवास पर राज्य के डिप्टी कमिश्नर साहिबानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से और सचिव, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया और प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर विचार-विमर्श किया।
punjab government made a big announcement for flood victims
साथ ही अधिकारियों को 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू करने और इस प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा कर किसानों को मुआवज़े के चेक सौंपने के आदेश दिए। अफसरों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। किसानों को उनकी हर फसल के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा। बाढ़ के कारण घरों और पशुओं को हुए नुकसान की भी भरपाई की जाएगी। इस दुख की घड़ी में आपका बेटा आपके साथ खड़ा है। जल्द से जल्द सभी को उनका बनता हुआ मुआवज़ा दिया जाएगा।
flood victims






















