Punjab CM भगवंत मान ने बुलाई मंत्रिमंडल की अहम बैठक
लिये जा सकते है कई बडे अहम फैसले
चंडीगढ, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक 7 जुलाई को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री आवास, कमरा नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में होगी। माना जा रहा है कि बैठक मे कई बडे अहम फैसलो पर मुहर लगने की संभावना है।























