आईपीएल मे बैंगलोर के खिलाफ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर दिया 158 रनों का लक्ष्य
श्रेयस फेल, सुयश और क्रुणाल को दो-दो विकेट
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल-18 के 37वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 158 रन का टारगेट दिया है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए।
पंजाब ने 20 ओवर के बाद छह विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 42 रन जोड़े थे। इसके बाद हालांकि, पंजाब का मध्यक्रम लडख़ड़ा गया और टीम का स्कोर 68 रन पर तीन विकेट हो गया।
पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। प्रियांश आर्याम और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 42 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। क्रुणाल ने पांचवें ओवर में प्रियांश को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने सातवें ओवर में प्रभसिमरन सिह को भी डेविड के हाथों कैच कराया। प्रियांश 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और प्रभसिमरन 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बना सके। इसके बाद श्रेयस खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वह रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर क्रुणाल को कैच थमा बैठे। श्रेयस 10 गेंद में छह रन बना सके।
इसके बाद जोश इंगलिस और नेहल वढेरा के बीच गलतफहमी हुई और दो रन लेने के चक्कर में नेहल रन आउट हो गए। वह पांच रन बना सके। जोश इंगलिस ने शशांक सिंह के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 14वें ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब की पारी को फिर परेशानी में डाल दिया। सुयश ने इंगलिस को ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। इंगलिस 17 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना सके।























